ग्लोइंग स्किन के लिए बेली बटन में कौन सा तेल लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:01

सोने से पहले नाभि पर बादाम का तेल लगाना चाहिए। इससे न केवल डिप्रेशन की प्रॉब्‍लम खत्‍म होती है। बल्कि उसे ग्‍लोइंग स्किन भी मिलती है।
-नाभि पर सरसो तेल लगाने से हमारे चेहरे की रंगत बढ़ जाती है, इसलिए आपको रोजाना नाभि पर सरसो तेल लगाना चाहिए। -नाभि पर सरसो तेल लगाने से पिंपल्स और दाग-धब्बे ठीक होते है। -नाभि पर सरसो तेल लगाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। - बादाम का तेल लगाने से त्वचा की रंगत निखर जाती है।


ड्राई स्किन के लिए बादाम का तेल

बादाम के तेल के आश्चर्यजनक स्किनकेयर लाभ हैं। बादाम के तेल में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है और इसमें सबसे अच्‍छे फैटी एसिड होते हैं जो डल और ड्राई त्वचा का इलाज करते हैं। कुछ शुद्ध बादाम का तेल गर्म करें और बिस्तर पर लेटें, अपनी नाभि में कुछ बूंदें डालें और आस-पास मालिश करें।

फटे होंठों के लिए सरसों का तेल

सरसों के तेल का इस्‍तेमाल खाने में तो ज्‍यादातर महिलाएं करती हैं। लेकिन इस तेल का इस्‍तेमाल आप फटे होंठों की समस्‍या को दूर करने के लिए भी कर सकती हैं। सरसों का तेल फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे फायदेमंद माना जाता है। नाभि में सरसों का तेल लगाने से फटे होंठ सही हो जाते हैं। साथ ही त्वचा भी सॉफ्ट और ग्‍लोइंग बन जाती है।

ग्‍लोइंग स्किन के लिए घी

घी आपकी त्वचा को मुलायम बनाने और हेल्‍दी ग्‍लो पाने का सबसे अच्‍छा प्राकृतिक उपचार है। अपनी नाभि में घी लगाने से आप त्‍वचा को ग्‍लोइंग बना सकती हैंं। थोड़ा सा शुद्ध घी गर्म करें और बिस्तर पर जाने से पहले अपनी नाभि में कुछ बूंदें डालें और कुछ सेकंड के लिए नाभि के चारों ओर मालिश करें। एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को साफ करें और इसे लगाकर ही सो जाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info